पूर्णिया, जून 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बुधवार की अहले सुबह आम से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या डब्लूबी 51 ई 3586 पश्चिम बंगाल से आम लेकर सहरसा जा रहा था। इसी दौरान बनमनखी बस पड़ाव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया और सड़क किनारे स्थित एक गैराज के सामने जाकर पलट गया। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान चालक और खलासी ट्रक से कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच ...