पूर्णिया, मार्च 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के तीन छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बनमनखी का नाम रोशन किया है। सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी के छात्र प्रिंस कुमार ने 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में आठवीं रैंक हासिल की तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बोरारही जानकीनगर की छात्रा सुहानी कुमारी ने 471 अंक (94.2 प्रतिशत) लाकर जिले में आठवीं रैंक प्राप्त की और विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के छात्र प्रत्युष कुमार ने 469 अंक (93.8 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में दसवीं रैंक हासिल की तथा विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बोरारही के प्रधानाचार्य सागर झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुहानी कुमारी और प...