बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव मंजूर
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- केंद्रीय रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के बनबसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध के बाद लिया गया। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन के नियमित ठहराव को स्वीकृति दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह व्यवस्था किस तारीख से लागू होगी और ट्रेन के समय में कोई बदलाव किया गया है या नहीं।मुख्यमंत्री की सिफारिश पर लिया गया निर्णय बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन का नियमित ठहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.