चम्पावत, मार्च 3 -- बनबसा में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 300 युवाओं ने हिस्सा लिया। तीन श्रेणियों के लिए चम्पावत और पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बनबसा के कमल पथ में मंगलवार को अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जारी रही। सेना के कर्नल राहुल मेलगे ने बताया कि ट्रेडमैन, तकनीशियन औ क्लर्क के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में चम्पावत और पिथौरागढ़ के 300 युवाओं ने हिस्सा लिया। बताया कि चार और पांच मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। इन दोनों दिन चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के छूट गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...