चम्पावत, मई 15 -- नबी, बनबसा। बनबसा पुलिस और एसओजी ने 30.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने बनबसा में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जगबुड़ा पुल के पास 29 वर्षीय अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन निवासी रुद्रपुर हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर की तलाशी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...