चम्पावत, अक्टूबर 7 -- बनबसा, संवाददाता। बनबसा में उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को 11 अक्तूबर से होने वाली कुमाऊं उत्थान यात्रा की जानकारी दी। बनबसा में बुधवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क किया। जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसमें चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा के लोगों को स्थान दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा ने बताया कि पार्टी 11 अक्तूबर से कुमाऊं उत्थान यात्रा निकाल रही है। उन्होंने लोगों को यात्रा के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 15 को अल्मोड़ा पहुंचेगी उत्थान यात्रा कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, पाटी ब्लॉ...