चम्पावत, फरवरी 10 -- मृतक हवलदार हरीश चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी l बनबसा शारदा घाट में मंगलवार सुबह हवलदार हरीश चंद का अंतिम संस्कार किया गया l 12 कुमाऊं बटालियन सूबेदार हर सिंह, सीमा सुरक्षा बल कंपनी के असिस्टेंट कमांडर ज्सोवंता सेनापति, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने पुष्प चक्र अर्पित किए। 26 राजपूत बटालियन के सूबेदार जय सिंह और जवानों ने अंतिम सलामी दी l मृतक जवान के ताऊ खीम चंद एवं चाचा हर्ष बहादुर चंद ने मुखाग्नि दी। यहां पुष्कर कापड़ी, भरत प्रसाद, कैप्टन भानी चंद, बलवीर चंद, लक्ष्मण चंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। गुदमी निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। वे अवकाश पर घर आए थे। इसी दौरान बीते नौ फरवरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.