चम्पावत, फरवरी 28 -- बनबसा। बनबसा में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। शनिवार को दूसरे दिन पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई। सेना के कर्नल राहुल मेलगे के मुताबिक बनबसा में जनरल ड्यूटी के अलावा ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भर्ती की जा रही है। बताया कि पांच अप्रैल तक चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। बताया कि 27 फरवरी से एक मार्च तक पिथौरागढ़ जिले की सभी 12 तहसीलों के करीब 2500 और एक से तीन मार्चतक चम्पावत जिले की पांच तहसील के करीब 1500 अभ्यर्थी भर्ती में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.