चम्पावत, मार्च 1 -- चम्पावत जिले के बनबसा नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्राओं की सुविधा के लिए जल्द ही पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल पार्क निर्माण के लिए शासन की ओर से 34.43 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नगर पंचायत बनबसा की ओर से पार्क निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी के अनुसार जीजीआईसी बनबसा के परिसर में पार्क निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए शासन की ओर से 34.43 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। जीजीआईसी की छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्क में सभी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण और विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि जीजीआईसी में पार्क निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.