बनने के दो माह में गड्ढों में तब्दील औड़ेरा-बिलरॉया मार्ग
हमीरपुर, जून 8 -- राठ, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग खंड-2 द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व कराए गए औड़ेरा-बिलरॉया मार्ग के नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। जिसके चलते सड़क महज दो माह के भीतर ही उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो गई। औड़ेरा गांव के अवधेश शर्मा, बब्लू, धर्मेंद्र, रामसिंह, अमित, वीरसिंह, हरिनारायण, शैलेन्द्र, देवसिंह, भीम, करोड़ी और कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि औड़ेरा से बिलरॉया-सैदपुर-पनवाड़ी मार्ग तकरीबन दो किमी सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियां होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा हादसे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.