मेरठ, मार्च 16 -- खिर्वा गांव के बाहरी छोर पर हाल ही में बनी सड़क एक दिन बाद ही टूटनी शुरू हो गई। सड़क के किनारे झड़ने लगे, साथ ही सीमेंट से हटकर रोड़ी बाहर आने लगी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। साथ ही अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मदरसे के निकट मुख्य मार्ग की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी थी, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर दो दिन पूर्व ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ। कुछ हिस्से की सीसी सड़क बनी, जबकि कुछ हिस्से की सड़क का कार्य अभी शेष है। जो सड़क बनी है वह एक दिन में ही उखड़नी शुरू हो गई। साथ ही उसकी किनारियां भी झड़नी शुरू हो गई। जिससे साफ दिख रहा है कि निर्माण कार्य में मानक...