नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कई बार सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक काम बिगड़ने लगते हैं। घर में तनाव बढ़ जाता है, कारोबार में रुकावटें आने लगती हैं या मेहनत के बाद भी करियर में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं में ऐसी परिस्थितियों को नजर दोष से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि दूसरों की ईर्ष्या का असर व्यक्ति के सुख-चैन और तरक्की पर पड़ सकता है। अगर आप भी नजर दोष से बचने के पारंपरिक उपाय जानना चाहते हैं, तो शनिवार को ये तरीके आजमा सकते हैं।हनुमान मंदिर जाकर करें ये उपाय धार्मिक मान्यताओं में हनुमानजी को संकट दूर करने वाला और भय से मुक्ति दिलाने वाला देवता माना जाता है। नजर दोष से राहत पाने के लिए शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद मंदिर में हनुमानजी के चरणों में अर्...