औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- गोह प्रखंड के बनतारा पैक्स के अध्यक्ष पद पर रंजीत यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान अध्यक्ष संतोष महतो को 162 मतों से पराजित किया। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार रंजीत यादव को 635 मत मिले, जबकि संतोष महतो को 473 मत प्राप्त हुए। कुल 133 मत निरस्त किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी के कई सदस्य भी निर्वाचित हुए, जिनमें अनुसूचित जाति से सुदर्शन पासवान व कुंती देवी, पिछड़ा वर्ग से रामजनेश यादव व एकता कुंवर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से सुनीता देवी व मख्ताब आलम तथा सामान्य वर्ग से पूजा कुमारी, बेबी देवी, नागेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह और विजय सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- उदय बने गोड़ारी पैक्स अध्यक्ष, चुनाव परिणाम घोषित निर्वाचित अध्यक्ष को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार दिनकर...