सहरसा, अप्रैल 10 -- कहरा। प्रखंड अंतर्गत बनगांव निवासी विनय कुमार खां के पुत्र आशीष उज्ज्वल का चयन इनकम टैक्स विभाग में हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे पहले उनका चयन कस्टम विभाग में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने योगदान नहीं किया। वर्तमान में वे दिल्ली सरकार के डीएसएसबी में असिस्टेंट पद पर कार्यरत हैं। आशीष वर्ष 2014 में कलावती उच्च विद्यालय के मैट्रिक टॉपर रह चुके हैं और शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय लंकाबाग बनगांव निवासी विनोद खां के मार्गदर्शन को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.