गोपालगंज, मार्च 15 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को पंचदेवरी प्रखंड के बनकटिया पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इ समें नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा की आशा जागरूकता, समर्थ, सहायता, और कार्रवाई योजना 2025 के बारे में बताया गया। बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम, सुप्रीम कोर्ट मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड स्कीम, वीर परिवार सहायता योजना, मेडिएशन फॉर नेशन आदि विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया। पैनल अधिवक्ता संजीव एवं पीएलवी आबिद हुसैन की टीम द्वारा नशा के दुष्परिणाम, ड्रग एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, नशीली पदार्थों, नशा उन्मूलन, बिहार उत्पाद अधिनियम, ड्रग तस्करी एवं ड्रग दुरुपयोग आ...