बलरामपुर, जनवरी 8 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। सादुल्लाह नगर क्षेत्र के नेवादा में आयोजित नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबला बनकटवा और मानीगढ़ा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बनकटवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। 16-16 ओवरों के इस निर्णायक मुकाबले में बनकटवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बनकटवा के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाते हुए मानीगढ़ा की बल्लेबाजी को बिखेर दिया। पूरी टीम मात्र 12 ओवरों में 79 रनों पर सिमट गई। इस दौरान गेंदबाज अक्षय ने घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार हैट्रिक ली, जिससे मैच का रुख प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.