बलरामपुर, अप्रैल 13 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बनकटवा रेंज क्षेत्र के बनकटवा गांव में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन पहले तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया, जिसके बाद से लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगवाया, लेकिन उसमें शिकार न बांधने के कारण तेंदुआ आसानी से निकल जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने पर भी वन विभाग केवल सतर्क रहने की सलाह देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। तेंदुए की दहशत के चलते शाम होते ही गांव में लोगों का आना-जाना बंद हो जाता है। पवन मिश्रा, दिनेश, उमर, रामू और रामबक्स सहित कई ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि...