बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच। 77 वे गणतंत्र दिवस के पर बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के प्रांगण में गोपीकांत शर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना देशगीत तथा आर्टिस्टिक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद के प्रतिष्ठित कवि रईस सिद्दीकी, पीके प्रचंड, तिलक राम अजनबी ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...