औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घेउरा गांव के बधार से 141 बोतल देसी शराब लावारिस हालत में बरामद की है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शराब धंधेबाज पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने शराब जब्त कर मामले में अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...