आरा, अप्रैल 15 -- बड़हरा , संवाद सूत्र। प्रखंड के रामशहर गांव स्थित लौंग बाबा के मठिया के समीप बधार में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब सात बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बाल्टी, पंपसेट और अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- खलिहान में आग से लाखों का रबी फसल जलकर राख इस अगलगी की घटना में रामायण सिंह, कमला सिंह, रितेश पासवान और तुलसी सिंह के खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। किसानों ने बताया कि मंगलवार को ही ह...