मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर/चरथावल चरथावल कस्बे में 22 वर्षीय युवक पर बधाई मांगने के विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने उसके गुप्तांग को काट दिया। घायल युवक का मोहल्ला तीरगरान निवासी किन्नर गुरु से क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।बताया गया है कि मंगलवार सुबह किन्नर गुरु ने पीड़ित युवक के घर पहुंचकर उसे क्षेत्र में बधाई मांगने से मना किया था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही युवक पर धारदार हथियार से गुप्तांग पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित को चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। चरथावल था...