झांसी, मई 8 -- झांसी, संवाददाता । बधाई मांगने व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर किन्नरों के दो गुट सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को एक गुट ने गुरू के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। नबाबाद थाने के बाहर प्रदर्शन कर जमकर तालियां पीटीं। फिर एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा काटा। आरोप लगाए कि विरोधियों ने बाउंसरों से मारपीट कराई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जीवन शाह निवासी बबली मौसी किन्नर गुरू है। शुक्रवार को वह बड़ी संख्या में अपने चेलों के साथ नबाबाद थाने पहुंचे और बाहर सड़क पर बैठकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवाजी नगर इलाके में बधाई मांगने गए थे। यह भी पढ़ें- मनमाना नेग न मिलने पर किन्नर कर रहे अभद्रता वहां दूसरे गुट के किन्नरों ने बाउंसरों को बुलाकर उनके साथ शादी समारोह में मारपीट करवाई। यही नहीं साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया...