बांदा, मार्च 3 -- बांदा। संवाददाता बधाई पूजन में जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली आनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल चार महिलाओ को कानपुर व भोपाल ले जाया गया। एक अन्य घटना में आटो पलटने से दो लोग घायल हो गए। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी गांव निवासी मयंक की 26 फरवारी को शादी हुई थी। सोमवार परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर बधाई पूजन के लिए बडैछा गांव स्थित मंदिर जा रहे थे। ट्राली में 16 लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का कीला टूट जाने से ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार नरैनी के पुंगरी गांव निवासी 40 वर्षीय रचना पत्नी राजेंद्र, ...