मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत जहांगीराबाद में बधाई देने पहुंचे किन्नरों पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। सोमवार को आक्रोशित किन्नरों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही साथ हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। चेताया कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं किया गया तो किन्नर समाज के लोग आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में किन्नरों ने आरोप लगाया कि थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत जहांगीराबाद में पांच फरवरी को बधाई देने के लिए एक घर में पहुंचे थी। इसी दौरान कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कुछ लोगों ने किन्नरों के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। धारदार चाकू से हमले के दौरान थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.