गंगापार, मई 7 -- गड्ढा मुक्त सड़कों की जगह पूरी सड़क ही गड्ढों से भरी देखी जा सकती हैं। लाख शिकायतों और प्रयास के बाद भी जिम्मेदार विभाग द्वारा इन सड़कों को सुधरवाया नहीं जा रहा है। परिणाम स्वरूप इन सड़कों पर से पैदल चलना मुश्किल हो गया है बाइक व चार पहिया वाहन की तो बात ही दूर है। मेजा के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत सुजनी का पालपट्टी लालतारा मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों के बीच पदयात्रा से लेकर मोटरसाइकिल व चार पहिया वहन लेकर गुजरना मुश्किल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...