बद्रीनाथ से लौट रही मिनी बस के ब्रेक फेल, दस श्रद्धालु घायल
हाथरस, मई 31 -- हाथरस, संवाददाता। बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे हाथरस के श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट दुर्गटनाग्रस्त हो गई। ब्रेक फेल होने से मिनी बस अन्य बस से टकरा गई। इस हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्वामी विवकेनांद अस्पताल में हुआ। सभी श्रद्धालु शुक्रवार को हाथरस पहुंचे। हाथरस से 17 श्रद्धालु 23 मई को मिनी बस से दर्शन के लिए बद्रीनाथ गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु हाथरस लौट रहे थे। 26 मई को जोशीमठ के निकट श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिनी बस अन्य बस से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में पूजा मिश्र व ज्ञान चौधरी की पत्नी निवासीगण मोहल्ला रामजी द्वारा थाना सदर कोतवाली, श्याम बल्लभ निवासी चूड़ी वाली गली थाना सदर कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.