बद्रीनाथ में 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- उत्तराखंड सरकार के अनुसार बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 17,79,805 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 22 सितंबर तक पहुंचे यात्रियों की यह संख्या पिछले वर्षों के आंकड़ों से अधिक है। 23 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा ने 153 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है, जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी कई सप्ताह बाकी हैं।यात्रा आंकड़ों में बढ़ोतरी पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड के स्थापना वर्ष 2000 में बद्रीनाथ में 6,95,332 श्रद्धालु पहुंचे थे। 2007 में यह संख्या 7,68,107 हुई। 2008 और 2010 में यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक रही। 2014 की आपदा के बाद यह संख्या घटकर 1,59,575 रह गई। इसके बाद यात्रा आंकड़ों में फिर बढ़ोतरी हुई। 2018 में 10,48,051 और 2019 में 12,44,993 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे। कोरोना संक्रमण के दौरान 2020 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.