गोपेश्वर, सितम्बर 27 -- बद्रीनाथ धाम में हाल में सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुए शोर-शराबे वाले संगीत और नाच-गाने के कार्यक्रम को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया है। चमोली जिला प्रशासन ने इस मामले में भारतीय सेना की स्थानीय बटालियन गढ़वाल स्काउटस को कारण बताओ नोटिस भेजा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा बद्नीनाथ धाम में ऐसे आयोजन की अनुमति प्रदान करने पर सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताए जाने के बाद पिछले सप्ताह हुए महोत्सव को लेकर विरोध ने जोर पकड़ लिया है। यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ में क्या हुआ जो भड़के मुरली मनोहर, बोले-बाजारू संस्कृति में बदला जा रहाऐसे आयोजन को धाम की गरिमा के विपरीत : डीएम चमोली के डीएम गौरव कुमार ने गढ़वाल स्काउट के 'कमांडिंग ऑफिसर' को भेजे नोटिस में कहा है कि बद्रीनाथ धाम में इस प्रकार के सामूहिक आयो...