रुडकी, मई 18 -- बुग्गावाला। थाना बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम बद्दीवाला निवासी अंकुश कंबोज का भारतीय सेना में (टीए) के पद पर चयन होने से गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकुश कंबोज पुत्र सुनील कंबोज ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। अंकुश कंबोज ने अपनी सफलता का श्रेय स्टार स्पोर्ट्स अकेडमी और अपने गुरु शोयब अली को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...