बिहारशरीफ, जून 21 -- बदौरा गांव के आनंद बने सहायक योजना पदाधिकारी फोटो : आनंद : आनंद प्रसाद। हिलसा/चंडी, निज संवाददाता। चंडी प्रखंड के बदौरा गांव निवासी धनेश प्रसाद के पुत्र आनंद प्रसाद ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 778वीं रैंक हासिल कर योजना एवं विकास विभाग में सहायक योजना पदाधिकारी बने हैं। इनके पिता धनेश प्रसाद शिक्षक हैं। जबकि, माता सीमा रानी गृहिणी हैं। आनंद वर्तमान में मोतिहारी सिविल कोर्ट में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। आनंद अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों को दिया है। इनके पिता ने बताया कि आनंद की प्रारंभिक शिक्षा चंडी प्रखंड में हुई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हलसी के बीडीओ बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना था, जिसे निरंतर मेहनत, अ...