गंगापार, जून 17 -- एक ओर दो चार घंटे बिजली न रहने पर लोग बेहाल हो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर मांडा इलाके के बदौआ ग्राम पंचायत के पहाड़ी बस्ती में आजादी के लंबे अंतराल के बाद भी अभी तक बिजली के पोल ,तार और रोशनी पहुंच ही नहीं पायी है। इस बस्ती के कुछ लोगों के पास ही मोबाइल है, जिसे वे दूसरे गांवों में जाकर चार्ज करते हैं। मांडा विकास खंड के बदौआ ग्राम पंचायत के पहाड़ी बस्ती की लगभग दो सौ आबादी है। इस बस्ती के श्यामलाल आदिवासी, राजाराम आदिवासी, राज बहादुर, राज नारायण, रोहित लाल, संजय कुमार, विद्या कांत, मातेश्वरी, शारदा प्रसाद, राजेश कुमार, रवि कुमार, दीना नाथ, रमाकांत, छोटेलाल, राम आसरे, मानिक चंद्र, राज कुमार, ज्ञान शंकर, चंदू आदि तमाम लोगों ने बताया कि हर चुनाव में जन प्रतिनिधियों द्वारा इस गांव में बिजली पहुंचाने का आश्वासन मिलता रहा है, ल...