औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बदोपुर गांव से आशीष चौधरी को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 50 लीटर देशी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...