बदुआ नदी के सुरक्षा तटबंध को काटकर हो रही बालू तस्करी
बांका, मई 15 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अवैध बालू तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। यहां तक है कि तस्कर नदी के सुरक्षा तटबंधों को भी काटने से परहेज नहीं कर रहे है। तटबंधों की खोदाई कर तस्कर बालू खनन कर रहे हैं। पौकरी पंचायत के बग्घा , गढ़ी पौकरी में नदी के सुरक्षा तटबंध पर भी बुलडोजर चलाकर तस्कर बालू उठाव कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व खनन टीम द्वारा बदुआ नदी में छापेमारी एवं तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद गढ़ी पुल के उत्तर पश्चिम में नदी की सुरक्षा बांध का खनन शुरू हो गया है। कुछ ग्रामीणों ने तटबंध कटने का फोटो वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता। इस बाबत खनन निरीक्षक प्रीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.