बेगुसराय, जनवरी 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की कुम्हारसो पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बदिया में प्रधानाध्यापक के रूप में दीपक कुमार 21 जुलाई 2025 को योगदान किया था। तब से अब तक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे पंचायत शिक्षक उमेश पासवान ने उन्हें प्रभार नहीं दिया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया था। इस पर डीईओ ने संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव ग्राम पंचायत राज कुम्हारसो सह सदस्य सचिव पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई को एक दिसंबर 2025 को पत्र भेजा है। इसमें पंचायत शिक्षक उमेश पासवान पर अनुशासनिक व निलंबन की कार्यवाही करने को कहा गया है। परंतु जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र दिए एक महीने बीत चुका है। लेकिन, अब तक सदस्य सचिव पंचायत शिक्षक नियोजन के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। प्रधानाध्य...