बदायूं, अगस्त 24 -- गोरखपुर रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए 05074/05073 लालकुआ क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)लालकुआ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन नियमित गाड़ी संख्या15302/15301 लालकुआ क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) लालकुआ साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जायेगा। यह गाड़ी 19 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को लालकुआ से एवं 22 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) से चलाई जायेगी। 15302 लालकुआ-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को लालकुआ से 17:45 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 18:08 बजे, बहेड़ी से 18:30 बजे, भोजीपुरा से 18:57 बजे, इज्जतनगर से 19:15 बजे, बरेली सिटी से 19:37 बजे, बरेली जंक्शन से 19:52 बजे, बदा...