बरेली, फरवरी 28 -- कानपुर से शुक्रवार को सूचना मिलने पर एफएसडीए की टीम ने छापामारी कर 580 किलो मिलावटी पनीर और 18 किलो खोया पकड़ा। इसको नष्ट करवाया गया। साथ ही 1191 किलो सरसों के तेल के साथ 48 किलो कचरी भी जब्त की। एफएसडीए कानपुर की टीम ने 26 फरवरी को घटिया गुणवत्ता का 786 किलो पनीर पकड़ा था। कानपुर से सूचना मिली कि यह पनीर बरेली से आ रहा था। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के निर्देशन में सब्जी मंडी स्थित रौनक ट्रेडर्स पर छापा मारा गया। रौनक ट्रेडर्स ने ही कानपुर को 150 रुपये किलो में पनीर भेजा था। मौके पर लगभग 580 किलो पनीर खराब स्थिति में भंडारण किया हुआ पाया गया। उसकी गुणवत्ता भी खराब थी। जब्त किए गए पनीर के एक टुकड़े को सैंपल के लिए लेकर 1.16 लाख रुपये का शेष पनीर नष्ट करवा दिया। पूछताछ में रौनक ट्रेडर्स के स्वामी अरसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.