बदायूं, मार्च 30 -- जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लालकुआं से राजकोट के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो पांच अप्रैल से 24 अप्रैल तक संचालित होगी। यह ट्रेन बदायूं, कासगंज, मथुरा और जयपुर होते हुए राजकोट को जाएगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद बरेली ढाई बजे, बदायूं तीन बजकर 33 मिनट पर , कासगंज पांच बजकर पांच मिनट और मथुरा सात बजकर बीस मिनट पर पहुंचेगी। अगले दिन सोमवार को यह ट्रेन जयपुर रात 12 बजकर 35 मिनट और जोधपुर होते हुए शाम छह बजकर दस मिनट परराजकोट पहुंचेगी। राजकोट से यह ट्रेन सोमवार रात साढ़े दस बजे रवाना होगी। मंगलवार को जोधपुर और जयपुर होते हुए रात दस बजकर चालीस मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। बुधवार तड़के 12 बजकर 50 मिनट पर कासगंज, एक बजकर 53 मिनट पर बदायूं और तीन बजकर 1...