संवाददाता, अगस्त 31 -- UP News: यूपी के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत गांव पालपुर निवासी जोगिंदर सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का काम करते थे। रविवार की देर रात को वह पड़ोस के ही रवि ठाकुर निवासी प्रदालपुर, सुखविंदर और जसवंत निवासी गांव नेवली तथा विष्णु के साथ अपनी थार गाड़ी में सवार होकर बदायूं...