बदायूं से गुजरने वाली मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़े
बदायूं, मई 15 -- गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई घूमने योजना बना रहे बदायूं वासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की अवधि को एक और फेरे के लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 20 और 21 मई को फिर से पटरी पर दौड़ेगी। जिले के रेल यात्रियों के लिए सफर अब और भी आसान होने वाला है क्योंकि पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल का समय बढ़ा दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09075 मुंबई से चलकर 21 मई गुरुवार को सुबह 09:48 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी जहां से यात्री काठगोदाम और नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- छह और स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि बढ़ाई,रिजर्वेशन कराएं वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.