बदायूं, अगस्त 24 -- सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाहर से आ रहे कांवड़ियां डीजे की धुन पर यहां का माहौल भक्तिमयी बनाते रहे। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िया कछला गंगा घाट की ओर रवाना हुए। रात भर भोले भक्त कछला गंगा घाट से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रविवार रात भर माहौल भक्तिमयी रहा। सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या से कांवड़िया यहां आ रहे हैं। कांवड़ियों के आने का सिलसिला बुधवार से ही शुरू हो गया था। सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या दूर-दराज से कांवड़िया डीजे की धुन पर कछला गंगा घाट की ओर आए। यह भी पढ़ें- भोले की सेवा में लगे 200 जगहों पर भंडारे कछला गंगा घाट पर रविवार भोर में ही उन्होंने स्नान किया।स्नान के दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से कछला गंगा घाट गूंज उठा। रविवार...