बरेली, जून 18 -- बरेली। सपा नेता राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सुभाष नगर क्षेत्र के लोगों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चौपुला फ्लाईओवर की मरम्मत जल्द कराए जाने के लिए डीएम का आभार जताया। साथ ही चौपुला-बदायूं रोड पर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की मांग उठाई। राजेश अग्रवाल ने कहा कि रेलवे फ्लाईओवर बनने के बावजूद चौपला-बदायूं रोड पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के कारण स्कूली बच्चों सहित छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इज्जतनगर आईवीआरआई अंडरपास की तर्ज पर यहां भी अंडरपास बनाया जाए, जिससे करीब डेढ़ लाख स्थानीय लोगों के साथ बाहरी यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अंडरपास बनने से सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, बदायूं रोड और आसपास के क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा, व्याप...