बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कुलचौरा गांव के पास पशु क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग लिखी एक तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए दिख रहा है। वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते की मौत हो चुकी थी और उसे फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सामने आए इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति से दौड़ रही थी और कुत्ता सड़क पर घसीटता हुआ नजर आ रहा था। यह भी पढ़ें- मवेशी बाजारों में पशुओं के साथ क्रूरता के आरोप में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए और घटना को अमानवीय बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.