बदायूं, मई 26 -- बदायूं/उझानी, गंगा दशहरा पर स्नान करने के दौरान डूबी किशोरी का दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। किशोरी का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पिलर के पास मिला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट समेत जिले में डूबने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर हाथरस जिले के हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी ओमवीर और नेत्रपाल अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। यह भी पढ़ें- दशहरा पर गंगा स्नान करते नौ श्रद्धालु डूबे, दो की मौत एक लापता 6 को सकुशल बचाया इसी दौरान ओमवीर का 16 वर्षीय बेटा नीलेश और नेत्रपाल की 17 वर्षीय बेटी शिखा गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास क...