बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। सहसवान में सपा नेता व बिल्सी के पूर्व विधायक मुसर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन के कार्यालय में कटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत पीपल फार एनिमल्स के जिलाध्यक्ष वीकेंद्र शर्मा ने सहसवान कोतवाली में की। पुलिस ने बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर निवासी व बसपा से विधायक रहे वर्ततान में सपा नेता हाजी बिट्टन ने सहसवान में शहबजापुर इलाके में पुराना सिनेमाघर खरीदा था। यहां चारहदीवार के ऊपर कटीले तार (ब्लेड वाले) लगाये गये। इन कटीले तार में करंट प्रभावित था। जिससे कोई भी जीव जन्तु वहां न आ सके। इस दौरान एक बंदर उसकी चपेट में आ गया, और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बंदर की मौत के बाद बजरंग दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.