बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं। बदायूं-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे मार्ग पर कस्बा सैदपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल की हालत नाजुक बताई गई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पलई निवासी राजवीर यादव दूधिया वजीरगंज से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से मुरादाबाद से बदायूं आ रही पीतल नगरी डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी सैदपुर भिजवाया गया। यहां से उससे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बताई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.