बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। बदायूं के उसहैत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुये मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कार, तमंचा व कारतूस बरामद किया। उसहैत पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की कार में सवार बदमाश कादरचौक रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सरेली मोड़ पर टीम के साथ चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की कार उसहैत की तरफ से आती दिखी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश कार को लेकर सरेली गांव की तरफ भागने लगे। इसी दौरान कार सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। कार रुकते ही ए...