बदायूं, अप्रैल 23 -- बदायूं/ कुंवरगांव। कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में बारात में पहुंचे किन्नरों के 11 हजार रुपये नेग मांगने पर बवाल हो गया। किन्नरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूल्हे का भाई घायल हो गया। फायरिंग के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग से नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस छह किन्नरों को पुलिस थाने ले गई। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया मौके से कार से दो तमंचे, कैंची लाठी डंडे बरामद हुआ है। किन्नरों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बुधवार की रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई। यह भी पढ़ें- दुल्हन की विदाई के दौरान बारात घर में घुसा कुत्ता, मेहमानों...