बदायूं में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
बदायूं, सितम्बर 19 -- बदायूं। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के समीप बंद लॉन में चल रही नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में नमक से पोटाश बनाया जा रहा था। टीम ने मौके से 300-400 खाली कट्टे भी बरामद किए। इसके अलावा 300 बोरी नमक, दो सिलाई मशीन, धागा, जरनेटर और तीन- किलो गेरू भी मौके से मिला। टीम ने मौके से बरामद चीजों को जब्त कर लिया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान सहसवान नगर के पठान टोला के रहने वाले फैक्ट्री संचालक आरिफ समेत नौ लोगों को मौके से पकड़ा है। मामले में बिल्सी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.