बदायूं, सितम्बर 28 -- जिले में तीसरे दिन भी लगातार बारिश जारी रही। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश तीसरे दिन कुछ थमी और बूंदाबांदी में बदल गई। मगर, इस आफत की बारिश ने तीसरे दिन भी लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। चूंकि तीसरे दिन रविवार का अवकाश था, इसलिए लोग घरों में ही रहे। मगर, घर की रसोई का जरूरी सामान लेने के लिए लोग बाहर निकले तो बारिश की वजह से वह वापस घर लौट गए। इस वजह से शहर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। तीसरे दिन तक शहर से लेकर देहात तक हर ओर जलभराव रहा तो विद्युत संकट से भी अधिकांश इलाके जूझते रहे। रिकार्डतोड़ बारिश ने जहां जलभराव से लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया तो देहात क्षेत्र में फसलों में भारी नुकसान होने की वजह से किसान परेशान दिखे। यह भी पढ़ें- Badaun News: सोत नदी में उफान, डायवर्जन रूट पर पानी, रास्ता बंद ...