बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। डीजल, पेट्रोल की बढ़ी कीमत के बीच बाजार में ई-वाहनों की बढ़ी मांग है। जिले में तीन साल में छह हजार से अधिक लोगों ने ई-वाहन खरीदे हैं। ई-वाहन खरीदने पर जहां लोगों का फ्यूल पर होने वाला खर्च कम हुआ है, वहीं पर्यावरण के लिए भी ये उपयोगी हैं। इलेक्ट्रिक बाइक,स्कूटी हो या फिर कार बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि तमाम कंपनियों ने पहले से कम रेट में बाजार में ई-वाहन उतार दिये हैं, पहले जहां ई-स्कूटी एक से डेढ़ लाख की मिलती थी, वहीं अब बाजार में 50 हजार में भी ई-स्कूटी उपलब्ध हैं। चार पहिया कारों की बात की जाये तो आठ लाख की रेंज में ये भी कुछ कंपनियां दे रही हैं। वहीं एक और कंपनी जल्द बाजार में सस्ती ई-कार लाने जा रही है,जिसके आने के बाद जिले में ई-वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी। वर्तमान...